Example of series and parallel connection

हेलो दोस्तो आपका फिर से स्वागत करता हूं, कल हमने जिसका डिस्कशन किया था उसके बारे में आज थोड़े उदाहरण उसके बारे में देखने है।
तो चलो कोई देरी ना करते हुए शरू करते है।
उसके पहले आपको थोड़े इक्वेशन देखने होंगे जो नीचे दिए गए है।
हमने कल डिस्कस किया था कि सीरीज कनेक्शन का योग केसे होता है और पेरेलेल कनेक्शन योग केसे होता है फिरभी आज फिरसे एक बार उसके बारे में थोड़ा सा बता देता हूं।
सीरीज कनेक्शन का योग(अगर 3 प्रतिरोध है ) :-  R=R1+R2+R3
पेरेलेल कनेक्शन का योग(अगर 3 प्रतिरोध है):-1/R 1/R1+1/R2+1/R3

हमने पहले करंट, वोल्टेज आदि की बात की थी आज उसका इक्वेशन देखेंगे।
वोल्टेज को हम v से से जानेंगे
करंट को हम I से जानेंगे
प्रतिरोध को R से जानेंगे
वोल्टेज = करंट * प्रतिरोध
V= IR
मतलब कि करंट और प्रतिरोध के गुणन से वोल्टेज मिलता है
अब हम थोड़े उदाहरण देखेंगे जिसकी वजह से आपको ये सब समजामे आसानी रहेगी।

 ऊपर आपको जो सर्किट नजर आ रही है उसमे हमे करंट को शोधना है। हमे 3 प्रतिरोध दिए गए है और एक सोर्स के रूपमे 18v कि बैटरी दी हुई है।
तो चलो ये सर्किट से हम इसका करंट ढूंढ़ते है।
R= R1+R2+R3  के हिसाब से
R1 =4
R2 =1
R3 =4
R = 4+1+4=  9ohm
V= 18
I= ?

V= IR
I= V/R
I= 18/9  =  2A
हा, तो दोस्तों समज़मे आया ना कि केसे हम जब प्रतिरोध और वोल्टेज दिए होते है तब करंट केसे शोधते है।
इसी तरह और एक उदाहरण नीचे दिया गया है
ऊपर आपने देखा कि की केसे वोल्टेज और प्रतिरोध की मदद से करंट शोधते है। यहां और एक उदाहरण दिया गया है जिसकी प्रैक्टिस आप खु करना।

अब हम थोड़ा आगे बढ़ते और थोड़े मुश्किल उदाहरण करते है। नीचे एक उदाहरण मैने दिया है।
हा, तो दोस्तो ऊपर एक सर्किट दी हुई है इसे पहले समजने का प्रयास करे और एक बार खुद करके देखिए बादमें ना हो तो यह आ कर देख लेना।
तो चलो शारु करते है उदाहरण को सुलझाना। इसमें कुल 4 प्रतिरोध है जिसमें से 2 सीरीज में और 2 पेरेलेल में है और के सोर्स के रुपमे 24v कि बैटरी दी गई है।
R1  =6ohm
R2  =5ohm
R3 =10ohm
R4  =4ohm
जिसमें  R1  और   R4   पेरेलेल  में हे। और बाकी के दो प्रतिरोध सीरीज में है। पहले हम पेरेलेल वाले का सोल्यूशन करेंगे।
Rparallel  = 1/R1  +  1/R4
Rparallel  =R1*R4 /  R1  + R4
Rparallel = 6*4/ 6+4 = 24/10 = 2.4 ohm

Rseries =  5+10 = 15
R=  2.4+ 15
R= 17.4
V= 24
I =?

I = V/R
I = 24/17.4  =  1.379 A

तो दोस्तो हमने ये सीरीज और पेरेलेल के मिक्स उदाहरण को भी देखा एक ओर उदाहरण देखते हे।
नीचे दिया गया उदाहरण ध्यान से देखिएगा।

 
तो दोस्तो ऊपर एक सुलझाया हुआ उदाहरण दिया गया है जिसे में यह पर आपकी फोटो वाइज समझाऊंगा। तो चलो शुरू करते है इस उदाहरण का उपाय।

1. पहले आप ऊपर वाली तस्वीर को देखिए ओर जांच कीजिए कि इसमें क्या क्या है। इसमें कुल 5 प्रतिरोध और एक बैटरी हे। जिसमें से आखरी वाले दो प्रतिरोध सीरीज में है पहले उसका उपाय किया गया है।

2. उस सीरीज वाले प्रतिरोध का उपाय करने से ओर एक बड़ा प्रतिरोध बीच वाले प्रतिरोध के साथ पेरेलेल में जुड़ जाता है। ओर अब इस सर्किट में कुल 3 प्रतिरोध रहते है। उसमे से आखरी के 2 प्रतिरोध पेरेलेल में है।

3. जो प्रतिरोध पेरेलेल में है उसका उपाय करते है ओर वो दो प्रतिरोध से एक हो जाता है अब सर्किट में 2 प्रतिरोध बचते है।

4. बचे हुए दोनों प्रतिरोध सीरीज में है उसका उपाय करने से हमे कुल सर्किट का प्रतिरोध मिलता है।

अब हमे वोल्टेज दिया गया है, कुल प्रतिरोध हमारे पास है जिसकी वजह से हमे करंट कि कीमत भी पता चल सकती है इस तस्वीर में नहीं परन्तु में आपको दिखाऊंगा।
V=24 ,  R =12
I= 24/12 =2 A


तो दोस्तों हमने आज थोड़े सीरिज ओर पेरेलेल से जुड़े उदाहरण देखें केसा लगा कमेंट बॉक्स में बताना
इसे ही उदाहरण ओर टॉपिक के लिए follow कीजिए मेरे साइट।
आज के लिए बस इतना ही।
आपका दिन मंगलमय रहे।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Series circuit of A.C. circuit

A.C. Fundamentals

A.C. parallel circuits of